News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

हमारे जवानों ने सीमा पर कुछ किया है, अगले कुछ दिनों में आपको पता चलेगा: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा है कि मैंने बीएसएफ के अपने जवानों से कहा है कि पड़ोसी देश है. पहली गोली मत चलना, लेकिन अगर उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना.

Share:
मुजफ्फरनगर: शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शुक्रताल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमारे जवानों ने सीमा पर कुछ किया है. अगले कुछ दिनों में आपको पता चलेगा. राजनाथ सिंह ने कहा कि आज़ाद भारत को एक सशक्त, स्वाभिमानी और नए भारत के रूप में विकसित करने के लिए हम सब कृतसंकल्पित हैं. कुछ दिनों में आपको पता चलेगा- राजनाथ राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’अभी हाल ही में हमारे जवान के साथ पाकिस्तान ने कुछ गलत किया था. हमारे जवानों ने सीमा पर कुछ किया है. कुछ लोगों को इसकी जानकारी है. अगले कुछ दिनों में आपको पता चलेगा.’’ पाकिस्तान पर हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है. जिसके बाद हमारे जवानों ने करिश्मा कर दिखाया और पाकिस्तान की धरती पर आतंकियों का सफाया करने में हमारे जवानों ने कामयाबी हासिल की. इसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं.’’ कार्रवाई के बावजूद अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान राजनाथ सिंह ने कहा, ‘’भारतीय सेना की तरफ से की गई कार्रवाई के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. हमारे बीएसफ जवान के साथ बदतमीजी हुई थी. मैंने बीएसएफ के अपने जवानों से कहा है कि पड़ोसी देश है. पहली गोली मत चलना, लेकिन अगर उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना.’’ वहीं इंडो चाईना बॉडर पर चीन को चेताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की मैंने जवानों से पूछा की इंडो-चाईना बॉडर पर क्या होता है? उन्होंने बताया कि उधर से लोग आते हैं और फेस अप होता है. वो लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं. हम लोग भी हथियार नहीं निकालते. फिर एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हैं और फिर वो वापस चले जाते हैं.’’ राजनाथ ने कहा, ‘’आप कल्पना करिए कि ये वो ही चीन है, जिसने कभी भारत के ऊपर हमला किया था.’’ राजनाथ ने कहा, ‘’अब भारत-चाईना के बॉडर पर सिर्फ धक्का मुक्की होती है. और एक दूसरे को थैंक्यू बोलकर चले जाते हैं. इसका मतलब ये है कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा. बल्कि अब भारत भी दुनिया का एक ताकतवर देश बन गया है.’’ वीडियो देखें- यह भी पढ़ें- भीमा कोरेगांव: अमित शाह का राहुल पर वार, बोले- कांग्रेस भारत के टुकड़े गैंग का समर्थन करती है स्मृति ईरानी बोलीं- मौसमी शिवभक्त हैं राहुल गांधी, सरदार पटेल का अपमान किया सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री का चौतरफा स्वागत, मंदिर प्रशासन नाराज 20 साल तक शरद पवार के नजदीकी रहे तारिक अनवर ने NCP छोड़ी, दोबारा थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ
Published at : 28 Sep 2018 10:57 PM (IST) Tags: Surgical Strike
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार

‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार

‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना

फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना

नीट परीक्षा देने गलत सेंटर पर पहुंच गया छात्र, पुलिसकर्मी बना मददगार, बाइक से टाइम पर सही केंद्र पहुंचाया

नीट परीक्षा देने गलत सेंटर पर पहुंच गया छात्र, पुलिसकर्मी बना मददगार, बाइक से टाइम पर सही केंद्र पहुंचाया

टॉप स्टोरीज

बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार

बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार

वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा

वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा

Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन

Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन

'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस

'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस